IND vs SA : घर में द.अफ्रीका के सामने भारत, पिछले दस में से चार वनडे जीती टीम इंडिया

IND vs SA : घर में द.अफ्रीका के सामने भारत, पिछले दस में से चार वनडे जीती टीम इंडिया

सार
भारतीय टीम की चिंता का विषय उसकी ओपनिंग जोड़ी कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल का पहले दो मैचों में नहीं चलना है। वनडे विशेषज्ञ बन चुके धवन पिछले दो मैचों में 17 रन ही बना सके हैं।





विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें जब मंगलवार को सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में आपस में टकराएंगी तो दोनों टीमों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। टीम इंडिया के सामने अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से 12 साल बाद सीरीज जीतने की चुनौती होगी तो मेहमानों की एक और हार उन्हें अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप के क्वालिफायर में खेलने को मजबूर कर सकती है।





22 फरवरी, 2010 के बाद से भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में 10 वनडे खेल चुकी है, जिसमें उसे सिर्फ चार मैचों में जीत मिली है। छह में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे बारिश ने खलल नहीं डाला तो दोनों टीमें अंतिम वनडे जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी।



मैच पर बारिश का साया
मैच पर बारिश का साया है। दिल्ली में सात अक्तूबर से लगातार बरसात हो रही है। पिछले दो दिनों में यहां रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। कोटला मैदान कई दिन से ढका है। सोमवार को मैदानकर्मी क्यूरेटर की निगरानी में पिच के आसपास के हिस्से के कवर हटाकर नमी सुखाने का प्रयास करते नजर आए। रात में और मंगलवार को बारिश मैच के आयोजन खतरे में डाल सकती है। हालांकि, आयोजकों का कहना है कि अगर बारिश नहीं हुई तो मैच हर हाल में होगा। 


संभावित प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका: यानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्चूइन, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे। 

0 Comments